फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Western Railway Recruitment 2021 How to apply for PRT and TGT posts

पश्चिम रेलवे भर्ती 2021: 14 जून को है वॉक-इन-इंटरव्यू, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 08 Jun 2021 02:33 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 08 Jun 2021 02:33 PM IST
सार

  • पश्चिम रेलवे ने रेलवे माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) वलसाड में अनुबंध के आधार पर अंशकालिक शिक्षकों की आवश्यकता के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
Western Railway Recruitment 2021 How to apply for PRT and TGT posts
रेलवे - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने रेलवे माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) वलसाड में अनुबंध के आधार पर अंशकालिक शिक्षकों की आवश्यकता के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। अनुबंध के आधार पर अंशकालिक शिक्षकों के चयन के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 14 जून को रखा गया है। यह वॉक-इन-इंटरव्यू 14 जून को सुबह 9 बजे है। साक्षात्कार का आयोजन माध्यमिक विद्यालय वलसाड में किया जाएगा।

विज्ञापन


पश्चिम रेलवे भर्ती 2021 के लिए पदों का विवरण
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिंदी) - 1
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (गणित) -पीसीएम - 1
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान) -पीसीबी - 1
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (संस्कृत) - 1
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान) - 1
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा) -1
टीजीटी कंप्यूटर साइंस - 1
सहायक शिक्षक (प्राथमिक शिक्षक) - 4

इसे भी पढ़ें-LIVE: इन 17000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर भर्तियां, यहां पढ़ें डिटेल्स
विज्ञापन



पीआरटी शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, टीजीटी शिक्षकों के लिए गणित और विज्ञान: प्रासंगिक विषय में स्नातक और बीएड मांगा गया है। कंप्यूटर साइंस टीजीटी के लिए बीएससी कंप्यूटर साइंस / बीसीए / सूचना प्रौद्योगिकी स्नातक या किसी विषय में गणित के साथ स्नातक डिग्री और एआईसीटीई विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग योग्यता मांगी गई है।  विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 65 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार पंजीकरण के लिए वेस्टर्न रेलवे सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) वलसाड, गुजरात, (वेस्ट यार्ड रेलवे कॉलोनी) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 10 जून  तक रिपोर्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बड़ी भर्ती: 43 ग्रामीण बैंकों के 10293 पदों पर शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, फौरन करें अप्लाई
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed