WBPSC WBJS 2022: पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा आवेदन संशोधन प्रक्रिया शुरू, जूनियर सिविल जज पद पर हो रही भर्ती
WBPSC WBJS Exam 2022: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन में संशोधन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBPSC WBJS Exam 2022: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन में संशोधन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद की रिक्तियों पर भर्ती के लिए पूर्व में सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके उम्मीदवार पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा परीक्षा के आयोजक पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव या संशोधन या त्रुटि सुधार कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में बदलाव या संशोधन करने का आखिरी मौका 15 फरवरी, 2023 तक दिया गया है।
पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा भर्ती अभियान का उद्देश्य पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद की कुल 29 रिक्तियों को भरना है।
WBPSC WBJS 2022 परीक्षा के लिए आवेदन संशोधन की प्रक्रिया
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं। -
कैंडिडेट्स कॉर्नर सेक्शन के तहत 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल' पर क्लिक करें। -
व्यक्तिगत और संपर्क विवरण का उपयोग करें और अपना एनरोलमेंट नंबर व पासवर्ड दर्ज करें। -
नामांकन संख्या पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। -
परीक्षा के लिए आवेदन पत्र संशोधित करें पर क्लिक करें। -
दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन संशोधन और त्रुटि सुधार शुल्क का भुगतान करें और जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की नई कॉपी डाउनलोड कर सहेज लें।
WBPSC WBJS परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया
आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा (MCQ प्रकार), अंतिम परीक्षा (पारंपरिक प्रकार - लिखित) और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा मार्च 2023 या उसके आसपास कोलकाता (कोड –11) और दार्जिलिंग (कोड –12) में आयोजित की जाएगी। अंतिम लिखित परीक्षा कोलकाता में मई 2023 या उसके आसपास आयोजित की जाएगी। उसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण कोलकाता में लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।