WBPSC SI Recruitment 2023: इस राज्य में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें
SI Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग में सब इंस्पेक्टर के पद पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 सितंबर को समाप्त हो रही है।
विस्तार
WBPSC SI Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) में खाद्य और आपूर्ति विभाग, सरकार के तहत अधीनस्थ खाद्य और आपूर्ति सेवा, ग्रेड- III में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 20 सितंबर 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग में सब इंस्पेक्टर भर्ती लिखित परीक्षा कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य जिलों में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। व्यक्तित्व परीक्षण कोलकाता में लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 480 एसआई रिक्तियों को भरना है।
WBPSC SI Recruitment आवेदन शुल्क
आवेदकों को 110 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा है, जबकि पश्चिम बंगाल के एससी/एसटी उम्मीदवारों और 40% और उससे अधिक की शारीरिक विकलांगता वाले बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी) व्यक्तियों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
WBPSC SI Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, उम्मीदवार पोर्टल पर पंजीकरण करें।
-
पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
-
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
भरा हुआ फॉर्म डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।