फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   wbpsc recruitment 2023 registration last date toady apply online at wbpsc.gov.in

WBPSC Veterinary Officer Bharti 2023: पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 20 Feb 2023 10:43 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 10:43 AM IST
सार

WBPSC Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल में पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आज ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
wbpsc recruitment 2023 registration last date toady apply online at wbpsc.gov.in
wbpsc - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

WBPSC Recruitment 2023 Last Date: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने का आज यानी 20 फरवरी 2023 आखिरी दिन है। 
विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 30 जनवरी, 2023 से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी दोपहर 3.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पदों का विवरण- वेतनमान

उम्मीदवार एक मार्च से आठ मार्च, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने पशु संसाधन विकास विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार में पशु चिकित्सा अधिकारियों की कुल 158 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर -16 (56,100 - 1,44,300 रुपये) है।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से योग्य उम्मीदवारों, या पहले से ही सरकार या किसी वैधानिक निकाय या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान की सेवा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन (बी.वी.एससी. और ए.एच.) या पशु चिकित्सा विज्ञान (बी.वी.एससी.) में डिग्री हो।
राज्य सरकार या भारत सरकार के किसी कानून के तहत स्थापित एक पशु चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकरण।
बंगाली या नेपाली का ज्ञान - मौखिक और लिखित दोनों।

आवेदन शुल्क

 इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 210 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। पश्चिम बंगाल और पीडब्ल्यूडी के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
  • कैंडिडेट्स कॉर्नर सेक्शन के तहत 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत और संपर्क विवरण का उपयोग करके फॉर्म भरें और अपना एनरोलमेंट नंबर जनरेट करें।
  • नामांकन संख्या पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।
  • पद के लिए आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed