UP Police: सिपाही भर्ती परीक्षा कक्ष में लगी मिलेगी दीवार घड़ी, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय
UP Police: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी लगाने का निर्णय किया है। इससे छात्रों को टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलेगी। साथ ही उम्मीदवारों की सुविधा के लिए फ्री बस और एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने कहा है कि अभ्यर्थियों की सुविधा व बेहतर टाइम मैनेजमेंट के लिए यूपीपीआरपीबी ने सभी केंद्रों के सभी कक्षों में दीवार घड़ी लगाने का निर्णय लिया है। संबंधित एजेंसी को इसके लिए निर्देश दे दिये गये है।
भर्ती बोर्ड ने कहा, 'आगामी UP पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा में, अभ्यर्थियों की सुविधा व बेहतर Time Management के लिए, UPPRPB के द्वारा, सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में दीवार घड़ी (Wall Clock) लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। संबंधित एजेंसी को इसके लिए उचित निर्देश दिये गये है। UPPRPB सभी परीक्षाओं के शुचिता पुर्ण संपादन के लिए प्रतिबद्ध है।'
आगामी UP पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा में, अभ्यर्थियों की सुविधा व बेहतर Time Management के लिए, @UPPRPB के द्वारा, सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में दीवार घड़ी (Wall Clock) लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। संबंधित एजेंसी को इसके लिए उचित निर्देश दिये गये है।…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) August 10, 2024
23 अगस्त से शुरू होगी पुनःपरीक्षा
बोर्ड द्वारा यह निर्णय जाने के बाद संभवतः परीक्षा में कलाई घड़ी ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को हर दिन दो शिफ्टों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती होगी।
फ्री बस और एंबुलेंस की भी रहेगी सुविधा
छात्रों की सुविधा के लिए मंडलायुक्त ने परीक्षा के दिन बसें बढ़ाने और बस स्टॉप पर व्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए। परिवहन और रेलवे को निर्देश दिया कि स्टेशनों और बस अड्डों पर लगे सभी कैमरे चेक कर क्रियाशील रखें। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि खाने-पीने की चीजों पर भी किसी प्रकार की ओवर चार्जिंग न होने पाएं।
साथ लेकर जाएं एडमिट कार्ड की दो अतिरिक्त प्रतियां
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सेंटर तक जाने के लिए इस बार रोडवेज बस सेवा फ्री होगी। बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेशपत्र की दो अतिरिक्त प्रतियां डाउनलोड करनी होंगी और उसकी एक प्रति परीक्षा केन्द्र के जिले तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा के बाद अपने जिले तक की यात्रा के लिए बस परिचालक को देनी होगी।