फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Uttarakhand UKSSSC Group C Graduate Level Recruitment 2023 Apply Online At sssc.uk.gov.in

UKSSSC CGL Recruitment: ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती शुरू, करीब एक लाख रुपये होगी सैलरी

Thu, 26 Oct 2023 07:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 26 Oct 2023 07:21 PM IST
सार

UKSSSC CGL Recruitment: यूकेएसएसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। 18 से 42 वर्ष के उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand UKSSSC Group C Graduate Level Recruitment 2023 Apply Online At sssc.uk.gov.in
यूकेएसएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UKSSSC CGL Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2023 (CGL) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करेक्शन विंडो 27 नवंबर से 03 दिसंबर तक खुलेगी।

विज्ञापन

UKSSSC CGL Recruitment रिक्तियों का विवरण

उत्तराखंड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोग के विभिन्न विभागों में कुल 219 रिक्तियों को भरना है। यूकेएसएसएससी सीजीएलई 2023 लिखित परीक्षा अस्थायी रूप से दिसंबर 2023 में आयोजित होने वाली है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • सहायक समाज कल्याण अधिकारी - 16 रिक्तियां

  • सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी - 05 रिक्तियां

  • रीडर - 07 रिक्तियां

  • मुंसरिम - 07 रिक्तियां

  • कार्यालय सहायक III - 10 रिक्तियां

  • सहायक समीक्षा अधिकारी - 03 रिक्तियां

  • फोरमैन पेरिसमपट्टी - 01 रिक्ति

  • ग्राम पंचायत विकास अधिकारी - 137 रिक्तियां

  • क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी - 33 रिक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन

UKSSSC CGL Recruitment आयुसीमा

यूकेएसएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष पद के अनुसार होगी, जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष होगी।

विज्ञापन

UKSSSC CGL Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उत्तराखंड अधिवास या उत्तराखंड राज्य में स्थित रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है।

UKSSSC CGL Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

UKSSSC CGL वेतन

यूकेएसएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये हर महीने वेतन लेवल 5 के मुताबिक दिया जाएगा। जबकि फोरमैन पेरिसमपट्टी पद के लिए चयनित उम्मीदवार को लेवल 06 के मुताबिक 112400 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

UKSSSC CGL Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

  • ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।

  • अब एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।

  • लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • पूरा फॉर्म जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed