फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती 2021: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक मौका

Thu, 08 Apr 2021 04:26 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 08 Apr 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh TGT PGT Recruitment 2021 Application Date extended till April 25 on upsessb.org.in
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

Uttar Pradesh TGT PGT Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ( UPSESSB) ने यूपी टीजीटी पीजीटी ( TGT PGT) भर्ती 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती 2021 (UP TGT PGT Recruitment 2021) के लिए 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल रखी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल थी। 



 

Uttar Pradesh TGT PGT Recruitment 2021 Application Date extended till April 25 on upsessb.org.in
जॉब्स - फोटो : Social Media

कुल रिक्तियों की संख्या 15198 है। यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 मार्च 2021 से शुरू हुआ है। कुल रिक्तियों में से 12603 उत्तर प्रदेश टीजीटी और शेष 2595 यूपी पीजीटी ( PGT) के लिए हैं।टीजीटी और पीजीटी योग्य अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org.in है।

Uttar Pradesh TGT PGT Recruitment 2021 Application Date extended till April 25 on upsessb.org.in
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश टीजीटी पीजीटी भर्ती  2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन पिछले महीने से शुरु हुआ था। यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को योग्यता मानदंडों की जांच करनी चाहिए। इन रिक्तियों के लिए पंजीकृत आवेदकों की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। टीजीटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और बी.एड की डिग्री होनी चाहिए। पीजीटी पदों के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों के पास पीजी और बीएड की डिग्री होनी चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed