फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPUMS Faculty Recruitment 2023: Vacancies on 338 Professors, Assistant Professors and other posts, Apply

UPUMS Faculty Recruitment 2023: यूपीयूएमएस में निकली भर्ती, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Mon, 26 Jun 2023 10:10 AM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Mon, 26 Jun 2023 10:10 AM IST
सार

UPUMS Faculty Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) की तरफ से प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया पोस्ट के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
UPUMS Faculty Recruitment 2023: Vacancies on 338 Professors, Assistant Professors and other posts, Apply
UPUMS Faculty Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPUMS Faculty Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) की तरफ से प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पोस्ट के माध्यम से 31 जुलाई, 2023 से पहले अपना आवेदन ऑफलाइन जमा करना होगा। 

विज्ञापन

UPUMS Faculty Recruitment 2023: कुल पद और वेतन


उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) की अधिसूचना के आधार पर प्रोफेसर के कुल 338 पदों पर भर्ती होनी हैं। इन पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है :-

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    प्रोफेसर- 33 पद 
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अनुमानित वेतनमान : प्रति माह 2 लाख 20 हजार रुपये 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एसोसिएट प्रोफेसर- 103 पद 
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अनुमानित वेतनमान : प्रति माह 1 लाख 60 हजार रुपये
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    असिस्टेंट प्रोफेसर- 202 पद 
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अनुमानित वेतनमान : प्रति माह 1 लाख 20 हजार रुपये
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
विज्ञापन
विज्ञापन

UPUMS Faculty Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क


इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए प्रोफेसर पद पर अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष है तो एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर यह 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य/EWS/OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन

UPUMS Faculty Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया


उम्मीदवार में एनएमसी या एमसीआई के अनुसार एमएस/एमडी या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। 

यह भर्ती परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी। 

UPUMS Faculty Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया


उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से 31 जुलाई, 2023 को शाम 5:00 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। यह आवेदन "रिक्रूटमेंट सेल, यूपीयूएमएस, सैफई, इटावा (यूपी) - 206130" पर भेजा जाना चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed