फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPTET Notification 2021 Latest update regarding UP TET, candidates can get great news soon safalta

UPTET Notification 2021: यूपी टीईटी को लेकर आ गया है लेटेस्ट अपडेट, अभ्यर्थियों को जल्द ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Tue, 21 Sep 2021 12:32 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 21 Sep 2021 12:32 PM IST
सार

UP TET Notification 2021: यूपी टीईटी के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार की स्कूलों में पढ़ाने के पात्र हो जाते हैं।

विज्ञापन
UPTET Notification 2021 Latest update regarding UP TET, candidates can get great news soon safalta
UPTET 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की राह देख रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। इस परीक्षा के आयोजन को लेकर एक अपडेट सामने आया है और इसके मुताबिक यह परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। गौरतलब है कि UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है, लेकिन अभी तक UPTET 2020 का नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आने से अभ्यर्थी काफी परेशान थे। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको किताबों की जरूरत है, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स  की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


क्या है लेटेस्ट अपडेट
इस परीक्षा को लेकर पहले यह अपडेट सामने आई थी कि विभाग ने इस परीक्षा को दिसंबर में आयोजित कराने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन बेसिक शिक्षा मंत्री इसे और पहले कराना चाहते हैं। हालांकि लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार इस परीक्षा को 28 नवंबर को आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर इस तारीख पर सहमित बन जाती है तो UPTET 2020 के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


हो चुका है काफी विलंब
इस परीक्षा के आयोजन में पहले ही काफी विलंब हो चुका है। दरअसल, अभी तक 2020 के UPTET का ही आयोजन नहीं हुआ है। UPBEB ने 15 मार्च को सूचना जारी करते हुए कहा था कि UPTET 2020 के लिए 11 मई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और इसका आयोजन 25 जुलाई को किया जाएगा। लेकिन कोरोना महामारी के दूसरी लहर की वजह से UPBEB ने 11 मई को नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख टाल दी। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त  SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed