फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET Exam 2021: UPTET new exam date fixed, admit cards will definitely be issued on this date-Safalta

UPTET Exam 2021: यूपीटीईटी की नई एग्जाम डेट तय, इस तारीख को जरूर जारी कर दिए जाएंगे प्रवेशपत्र

Sun, 26 Dec 2021 02:13 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 26 Dec 2021 02:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की नई तारीख जारी कर दी गई है। नई तिथि के अनुसार अब यह एग्जाम 23 जनवरी 2022 को कराया जाएगा। 

विज्ञापन
UPTET Exam 2021: UPTET new exam date fixed, admit cards will definitely be issued on this date-Safalta
uptet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने नवंबर में रद्द हुई यूपी अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक अब यूपीटीईटी की पुन: परीक्षा 23 जनवरी 2022 को कराई जाएगी। यूपीपीईबी द्वारा आयोजित यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में सम्पन्न कराई जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का चयन किया जाता है। बताते चलें कि यूपीटीईटी राज्य की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इस साल तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेंगे। इस एलिजिबिल्टी टेस्ट से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीपीईबी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी  सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे UPTET Revision Classes - Join Now  की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

किस डेट से जारी कर दिए जाएंगे प्रवेशपत्र

यूपीटेट की नई तारीखों का निर्धारण किए जाने के बाद मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार यूपीटीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। एग्जाम का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

जानिए कब जारी किया जाएगा रिजल्ट 

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 27 जनवरी 2022 को यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों को 1 फरवरी 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। इसके बाद विभाग 23 फरवरी 2022 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी अंतिम कुंजी के आधार पर 25 फरवरी 2022 को परिणामों की घोषणा की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में कितने लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का है अनुमान 

यूपी टीईटी की परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। छात्रों की इस बड़ी संख्या के लिए राज्य भर में सरकार द्वारा 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। हालांकि, परीक्षा के दिन ही पेपर लीक हो जाने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। यूपीटीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।

क्या फिर से स्थगित हो जाएगी UPTET?

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed