फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPTET Admit Card 2021 to be released on November 17, examination will be held on 28 november

UPTET: चार दिन बाद जारी होंगे प्रवेश पत्र, 28 नवंबर को होगी परीक्षा, करीब 22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 13 Nov 2021 01:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 13 Nov 2021 01:37 PM IST
सार

UPTET: UPTET एडमिट कार्ड 2021 17 नवंबर, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्ध होगा। 28 नवंबर, 2021 को होने वाली परीक्षा के लिए करीब 22 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

विज्ञापन
UPTET Admit Card 2021 to be released on November 17, examination will be held on 28 november
uptet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी के प्रवेश पत्र 17 नवंबर, 2021 को जारी किए जा सकते हैं। वहीं परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी होने के बाद अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थी ध्यान दें कि यहां साक्षा किए गए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख अधिसूचना में उल्लिखित कार्यक्रम के अनुसार है। यूपीटीईटी 2021 का पंजीकरण 28 अक्तूबर, 2021 को संपन्न हुआ था। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 एक अनिवार्य दस्तावेज है, और उम्मीदवारों को इसे परीक्षा हॉल में ले जाना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वहीं 2019 सत्र के लिए कुल 16,34,249 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना पर जारी आधिकारिक कार्यक्रम का पालन करें और उसी के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें। साथ ही, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि परिणाम 28 दिसंबर, 2021 को या उससे पहले घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021: महत्वपूर्ण जानकारी

  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - 17 नवंबर, 2021
  • परीक्षा की तिथि - 28 नवंबर, 2021
  • आधिकारिक वेबसाइट - updeled.gov.in

विसंगति के मामले में इस नंबर पर करें संपर्क
उत्तर प्रदेश परीक्षा संचालन प्राधिकरण कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित करेगा। यूपीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो साल में एक बार आयोजित की जाती है ताकि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में नौकरी कर सकें। प्रमाण पत्र 5 साल की अवधि के लिए वैध है। किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवार हमेशा हेल्प डेस्क पर 05322466761, 0532-2466769, 0532-2467504 पर संपर्क कर सकते हैं। UPTET एडमिट कार्ड 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed