UPSSSC में नौकरी के मौके, बंपर भर्तियों के आवेदन के लिए हो जाएं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हर युवा सरकारी नौकरी पाना चाहता है। ऐसे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आपको UPSSSC के जरिए सचिवालय व वन विभाग में नौकरी के मौके जल्द मिलने वाले हैं। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में विभिन्न विभागों के 693 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
वन विभाग में प्रमुख वन्य संरक्षक की ओर से आयोग को वन रक्षकों के रिक्त 596 पदों तथा वन्य जीव रक्षकों के रिक्त 59 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी तरह शासन के सचिवालय प्रशासन विभाग ने विधान भवन रक्षक के 34 व अग्नि रक्षक के चार रिक्त पदों का प्रस्ताव भेजा है। इन सभी 693 पदों के लिए एक ही अर्हता व एक ही परीक्षा पाठ्यक्रम है। इसलिए आयोग दोनों ही विभागों से आए प्रस्ताव के लिए एक ही विज्ञापन से आवेदन आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है।
इन रिक्त पदों पर युवाओं की भर्ती सरकार की नई व्यवस्था के तहत लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगी। इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। 20 नंबर का इंटरव्यू खत्म होने की वजह से लिखित परीक्षा 200 नंबर की कराई जा सकती है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विपिन मिश्र ने बताया कि इन भर्ती प्रस्तावों के परीक्षण की कार्यवाही चल रही है। जल्दी ही इनके लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
इन पदों पर होंगी भर्तियां :
| वन रक्षक | 596 |
| वन्य जीव रक्षक | 59 |
| विधान भवन रक्षक | 38 |
| अग्नि रक्षक | 04 |
यूपीएसएसएससी ने 18 महीने में कराई 09 भर्ती परीक्षाएं, 9913 को मिलेगी नौकरी :
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग की लंबित परीक्षाओं को ट्रैक पर लाने में सफलता हासिल की है। आयोग ने पिछले तीन वर्ष से लंबित चार सहित कुल नौ भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया। ये परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में 22 जनवरी 2018 से 28 जून 2019 के बीच आयोजित की गईं। इनमें पांच भर्तियों की चयन कार्यवाही केवल लिखित परीक्षा से पूरी होनी है। चूंकि इनकी परीक्षाएं हो चुकी हैं, लिहाजा इनके परिणाम तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे। इन संपन्न भर्ती परीक्षाओं से 9913 युवाओं को नौकरी मिलेगी। कुछ चयन प्रतियोगिताओं में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षण, इंटरव्यू, टंकण व आशुलिपि परीक्षाएं भी शामिल हैं। उन्हें तेजी से आगे बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।