फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET Result 2021: upsssc will release result on october for up upsssc group c recruitment

UPSSSC PET 2021: अक्तूबर में जारी होगा पीईटी का परिणाम, आयोग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Fri, 10 Sep 2021 12:19 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 10 Sep 2021 12:19 PM IST
सार

UPSSSC PET Result 2021: यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 परीक्षा के लिए 20,72,903 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि परीक्षा में केवल 17 लाख आवेदक यानी 85 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। अब आयोग इस परीक्षा का परिणाम अक्तूबर माह में जारी करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
UPSSSC PET Result 2021: upsssc will release result on october for up upsssc group c recruitment
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्ट ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयोग यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 का परिणाम अक्तूबर में जारी करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया को दिए गए बयान में आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने कहा कि यूपीएसएसएससी पीईटी का परिणाम समय पर जारी करने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं। इसके बाद रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.up.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम जारी

बता दें कि आयोग ने समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए 20 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि परीक्षा में केवल 17 लाख यानी 85 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। जिनकी परीक्षा 2254 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मौजूदा समय में इन 17 लाख अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चल रहा है। आयोग का मानना है कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी हो जाए ताकि जल्द से जल्द भर्ती की अधिसूचना जारी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की नहीं मिलेगी अनुमति

बता दें कि आयोग पीईटी का परिणाम जारी करने के बाद ग्रुप सी के रिक्त पदों को भरने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी करेगा। पीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदकों को विभिन्न पदों पर नियुक्त करने के लिए मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि आयोग ने जारी अधिसूचना में यह स्पष्ट किया था कि पीईटी परीक्षा नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निकाली गई भर्तियों में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CTET & UPTET Exam 2021: दिसंबर तक होगी यूपीटीईटी की परीक्षा, सीटीईटी के पैटर्न में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed