फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET Exam 2021: Will there be a separate cut off for women in PET, understand the complete details-safalta

UPSSSC PET 2021 : क्या PET में महिलाओं के लिए होगा अलग कटऑफ, समझ लीजिए पूरा गणित

Sun, 25 Jul 2021 01:50 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 25 Jul 2021 01:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे PET में शामिल होने के लिए 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। UPSSSC की इस परीक्षा में पुरुषों के साथ ही महिलाओं के भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021: Will there be a separate cut off for women in PET, understand the complete details-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राज्य में पहली बार PET का आयोजन हो रहा है और इसके सफल आयोजन के लिए पूरे राज्य भर में 3000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भविष्य में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में PET का महत्व देखते हुए यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि इसमें बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी शामिल होंगी। राज्य में जल्द ही कई भर्तियां निकलने वाली हैं, और इनमें से अधिकतर के लिए PET आवश्यक है। ऐसे में पुरुष अभ्यर्थियों के साथ साथ महिला अभ्यर्थियों को भी यह चिंता हो रही है कि PET में उनके लिए कट-ऑफ क्या होगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो कम समय मे अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

क्या रह सकता है महिला अभ्यर्थियों के लिए कट-ऑफ :

किसी भी परीक्षा में कट-ऑफ स्कोर रिक्तियों की संख्या, आवेदकों की संख्या तथा पेपर का स्तर जैसी चीजों पर निर्भर करता है। साथ ही PET एक भर्ती परीक्षा ना होकर एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए इसमें कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षित होने तथा परीक्षा में महिलाओं की कम संख्या की वजह से महिला श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट-ऑफ पुरुष अभ्यर्थियों से कम रहता है। PET में महिलाओं का कट-ऑफ भी इस बात पर निर्भर करेगा कि उनको कितना प्रतिशत आरक्षण मिलता है तथा परीक्षा में कितनी महिलाएं शामिल होती हैं। हालांकि इन सब चीजों को पूरी जानकारी तो बाद में ही पता चलेगी, लेकिन यह अनुमान लगाया जा सकता है कि PET में महिला अभ्यर्थियों का कट-ऑफ या तो 68 से 75 नंबर के बीच या इसके आस पास रह सकता है।

विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, और UPSSSC PET, SSC GD, UP SI, AFCAT समेत अन्य किसी भी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, मॉक-टेस्ट जैसे अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed