फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Upsssc pet answer key 2021: candidates can raise their objection till 7 September

UPSSSC PET 2021: आयोग ने जारी की उत्तर कुंजी, 7 सितंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Wed, 01 Sep 2021 10:22 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 01 Sep 2021 10:22 AM IST
सार

24 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई UPSSSC PET 2021 की परीक्षा के लिए आयोग ने उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अपनी आपत्ति (यदि कोई हो तो) भी दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Upsssc pet answer key 2021: candidates can raise their objection till 7 September
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPSSSC PET Answer Key 2021 जारी कर दी है। बता दें कि उत्तर कुंजी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी 7 सितंबर, 2021 तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। गौरतलब है कि UPSSSC PET 2021 परीक्षा 24 अगस्त, 2021 को दो सत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। यह भर्ती अभियान ग्रुप सी पदों के लिए रिक्तियों को भरने के लिए चलाया गया है। UPSSSC PET उत्तर कुंजी 2021 को डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे साझा किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UPSSSC PET उत्तर कुंजी 2021 की जांच कर सकते हैं। रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करके आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की चरण दर चरण प्रक्रिया नीचे साझा की गई है।

विज्ञापन

यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट कोलupsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'नोटिस बोर्ड' सेक्शन में जाएं। उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें। वैकल्पिक रूप से, यहां दी गई सीधी लिंक, यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी 2021, पर भी क्लिक कर सकते हैं। 
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और डाउनलोड करें। 
  • भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी 2021 का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में जारी होगा परिणाम

रिपोर्ट के अनुसार, यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 का परिणाम सितंबर 2021 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। आयोग ने उपरोक्त तिथि पर राज्य के 2254 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा आयोजित की थी। कुल 20,72,903 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा, जिनमें से 85 फीसदी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी 2021 और मास्टर प्रश्न पत्र अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

UPSSSC PET 2021: आयोग ने किए ये तीन बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा इनका असर

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed