फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2022: When will the number of bar reporters be released?-safalta

UPSSSC PET 2022: क्या पहली बार से दोगुनी है अभ्यर्थियों की संख्या, कब तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड?

Tue, 27 Sep 2022 01:23 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Tue, 27 Sep 2022 01:23 PM IST
सार

यूपीएसएसएससी PET 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आयोग द्वारा जल्द ही इस परीक्षा का आयोजन 15 व 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2022: When will the number of bar reporters be released?-safalta
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि PET 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। राज्य में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली PET में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों की संख्या पहली PET सेकाफी बढ़ गई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल PET में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं PET 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 17 लाख के आसपास थी। PET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET के बाद की नौकरियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को PET में काफी अच्छा स्कोर करना होगा। अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET - EBook - Download Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड UPSSSC जल्द ही जारी कर सकता है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड इसी महीने के आखिर तक जारी कर सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों कोइससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

रिजल्ट जारी होने में लगेगा कितना समय :

राज्य में पहली बार आयोजित की गई PET का रिजल्ट जारी करने में UPSSSC ने ज्यादा समय नहीं लगाया था और इस पात्रता परीक्षा का रिजल्ट लगभग 2 महीनों में जारी कर दिया गया था। दरअसल PET 2021 का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसका रिजल्ट 28 अक्तूबर 2021 को जारी कर दिया गया था। वहीं PET 2021 के स्कोरकार्ड की वैलिडिटी 27 अक्तूबर 2022 को समाप्त होजाएगी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है की PET 2022 का रिजल्ट आयोग और भी जल्द जारी कर सकती है। गौरतलब है की UPSSSC द्वारा 27 अक्तूबर 2022 के बाद निकाले जाने वाली ग्रुप C कीभर्तियों में हिस्सा लेने के लिए PET 2022 के स्कोरकार्ड की आवश्यकता पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed