फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2022: Some important questions related to the culture of UP, do you know the answer these-safalta

UPSSSC PET 2022 : यूपी की संस्कृति से जुड़े कुछ जरूरी प्रश्न, क्या आपको पता है इन सवालों का जवाब?

Fri, 16 Sep 2022 02:20 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Fri, 16 Sep 2022 02:20 PM IST
सार

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2022 की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के आयोजन की तिथि में बदलाव कर दिया है। यूपीएसएसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक अब यह पात्रता परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर को कराई जाएगी।  

विज्ञापन
UPSSSC PET 2022: Some important questions related to the culture of UP, do you know the answer these-safalta
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर  प्रदेश  में यूपी अधीनस्थ  सेवा  चयन  आयोग  की  ओर  से  राज्य  स्तरीय  विभिन्न  सरकारी  विभागों  में  जल्द  ही ग्रुप - सी  के  रिक्त  चल  रहे  हजारों  पदों  के  लिए  भर्तियां  निकाली  जा  सकती  हैं। लेकिन इन नई भर्तियों में प्रारंभिक अर्हता  परीक्षा  में सफल उम्मीदवारों को ही आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह पात्रता परीक्षा हर वर्ष कराई जाती है। इसमें सफल उम्मीदवारों को एक प्रमाणपत्र जारी मिलता है। जिसकी वैधता केवल एक वर्ष तक रहती है। इसलिए वो अभ्यर्थी जिन्होंने साल 2022 के इस एलिजिबिल्टी टेस्ट के लिए आवेदन किया है, उन्हें 15 और 16 अक्तूबर को वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा देनी होगी। हालांकि इन कैंडिडेट्स के प्रवेश पत्र कब जारी किए जाएंगे। इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। ऐसे में उम्मीदवार समय - समय पर आयोग की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड चेक करते रहें। इसके अलावा पीईटी 2022 में शामिल होने वाले युवाओं को चाहिए कि वो एग्जाम से पहले यूपी की संस्कृति से जुड़े सवालों का अभ्यास कर लें ताकि परीक्षा में अधिक स्कोर हासिल करने की प्रक्रिया आसान हो सके। वहीं अगर आप भी PET में शामिल हो रहे हैं और इन बचे हुए दिन में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के UPSSSC PET Ebook- Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की संस्कृति से जुड़े कई जरूरी सवाल

प्रश्न.1. दशावतार मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर. देवगढ़।
प्रश्न.2. कौन - सा नृत्य बुंदेलखंड में कृषकों द्वारा फसल काटने के दौरान किया जाता है?
उत्तर. शेरा।
प्रश्न.3. उत्तर प्रदेश में कौन - सा लोकनृत्य सर्वाधिक प्रचलित है?
उत्तर. कजरी, चेती, होली।
प्रश्न.4. महान गायक मियां शैरी ने टप्पा गायकी प्रचलित की। वो मूलरूप से कहां के रहने वाले थे?
उत्तर.लखनऊ।
प्रश्न.5.किसने कथक की अवधारणा में ठुमरी का प्रयोग किया?
उत्तर.महाराजा बिदादीन ने।
प्रश्न.6. उत्तर प्रदेश में किस दिन रंगमंच दिवस मनाया जाता है?
उत्तर. 3 अप्रैल को।
प्रश्न.7. वर्किंग आर्टिस्ट ऑफ वाराणासी की स्थापना किस वर्ष हुई?
उत्तर.1976 में।
प्रश्न.8.मथुरा कला शैली का चरमोत्कर्ष किस काल में था?
उत्तर. कुषाण काल में।
प्रश्न.9.धुरिया लोकनृत्य है?
उत्तर. बुन्देलखंड का।
प्रश्न.10.चित्रकला की मुगल शैली का आरम्भ किया था?
उत्तर.हूमायूं ने।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed