फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lower PCS Vacancies Increased to 2587, Application Deadline Extended; 24 New Tax Officer Posts Added

आयोग ने सुनी पुकार: UPSSSC Lower PCS के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ाई, रिक्तियों में भी किया इजाफा

Wed, 17 Jun 2026 07:01 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 07:01 PM IST
सार

UPSSSC Lower PCS Last Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त कनिष्ठ अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। आयोग के अनुसार, पहले भर्ती अभियान के तहत 2285 पदों पर चयन होना था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 2587 हो गई है।
 

विज्ञापन
UPSSSC Lower PCS Vacancies Increased to 2587, Application Deadline Extended; 24 New Tax Officer Posts Added
UPSSSC Lower PCS - फोटो : AI Genrated

विस्तार

UPSSSC Lower PCS Last Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लोअर पीसीएस भर्ती के अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून से बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दी है। इसके अलावा, आयोग ने नई रिक्तियों को शामिल करते हुए कुल पदों की संख्या में वृद्धि की है। इससे भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ गए हैं। आयोग के अनुसार, पहले भर्ती अभियान के तहत 2285 पदों पर चयन होना था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 2587 हो गई है।

विज्ञापन

अभ्यर्थी कर रहे थे अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग

गौरतलब है कि आवेदन प्रक्रिया 29 मई को शुरू हुई थी। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 18 जून (करीब 21 दिनों) तक का समय मिला। सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी वेबसाइट के ना चलने की शिकायत कर रहे थे। अभ्यर्थियों के अनुसार, यूपीएसएसएससी की वेबसाइट करीब एक सप्ताह से सही काम नहीं कर रही थी, जिसके कारण बढ़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए। अभ्यर्थी आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

नोट करें नई तिथियां

 

गतिविधि अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा 25 जून 2026
आवेदन संशोधन और शुल्क समायोजन 2 जुलाई 2026

 

पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यदि वे नए जोड़े गए पदों, विशेषकर कर अधिकारी के लिए भी विचार किए जाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने आवेदन में लॉगिन कर पदों की प्राथमिकता (Preference) अपडेट करनी होगी।

आयोग ने चेतावनी दी है कि जो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्राथमिकताएं संशोधित नहीं करेंगे, उन्हें केवल उन्हीं पदों के लिए माना जाएगा जिन्हें उन्होंने पहले चुना था। अंतिम संशोधन तिथि के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

किन पदों में हुआ बदलाव?

सबसे बड़ा बदलाव उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) पदों में किया गया है। पहले जहां इस पद के लिए 134 रिक्तियां थीं, अब इन्हें बढ़ाकर 181 कर दिया गया है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग में कर अधिकारी (Tax Officer) के 24 नए पद भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं।

 
पद का नाम विभाग वेतनमान पद की स्थिति
सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय लेवल-6 (35,400-1,12,400 रुपये) अस्थायी
कर अधिकारी (Tax Officer) पंचायती राज विभाग लेवल-6 (9,300-34,800 रुपये + ग्रेड पे 4200) स्थायी

 

टैक्स ऑफिसर पद के लिए क्या है योग्यता?

नए जोड़े गए कर अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु विज्ञापन वर्ष की 1 जुलाई को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कुछ वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को 4 वर्ष और अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

नोटिस यहां देखें...

आरक्षण का संशोधित विवरण

सहायक प्रबंधक (181 पद)

श्रेणी पद
अनारक्षित (UR) 74
अनुसूचित जाति (SC) 39
अनुसूचित जनजाति (ST) 3
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 47
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 18
कुल 181


कर अधिकारी (24 पद)

श्रेणी पद
अनारक्षित (UR) 12
अनुसूचित जाति (SC) 5
अनुसूचित जनजाति (ST) 0
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 5
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 2
कुल 24
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed