फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Huge reshuffle in the selection of Lekhpal, know what happened and what will be its effect-safalta

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: लेखपाल के चयन में भारी फेरबदल, जानिए क्या हुआ बदलाव और क्या होगा इसका असर

Fri, 16 Jul 2021 04:49 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 16 Jul 2021 04:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में UPSSSC जल्द ही लेखपाल के 8000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाल सकता है।UPSSSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन पहली बार किए जाने की वजह से इसके एग्जाम पैटर्न में कुछ बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Huge reshuffle in the selection of Lekhpal, know what happened and what will be its effect-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए लागू किए गए प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के बाद प्रदेश में  हजारों पदों के लिए लेखपाल की भर्तियां शुरू हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) पीईटी के बाद लेखपाल के 8000 से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। राज्य भर के लाखों युवा लंबे समय में लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे थे।  अगर आप भी उनमें एक हैं तो आपको बता दें कि ये आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया मौका साबित होगा। ऐसे में आपको आज से ही लेखपाल भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आप अपनी तैयारी के लिए सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं।  

विज्ञापन

जान लें कौन करेगा लेखपाल भर्ती का आयोजन

उत्तर प्रदेश में इस बार लेखपाल के पदों पर भर्तियों का आयोजन UPSSSC करेगा। जबकि इससे पहले इन पदों पर भर्तियों का आयोजन दूसरे संगठन करते थे। UPSSSC द्वारा पहली बार आयोजित होने वाली इस भर्ती में कई बदलाव भी किए गए हैं। UPSSSC ने इस परीक्षा के लिए PET अनिवार्य कर दिया है। वहीं, इसका इस बार का एग्जाम पैटर्न भी बदला गया है।

विज्ञापन

क्या हुआ है बदलाव :

UPSSSC द्वारा आयोजित होने वाली इस बार की लेखपाल भर्ती से इंटरव्यू हटा दिया गया है। लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में पहले इंटरव्यू भी शामिल होता था। लेकिन इस बार की भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में होने वाली पिछली लेखपाल भर्तियों में 100 नंबर की परीक्षा में से 80 नंबर की लिखित परीक्षा होती थी और 20 नंबर का इंटरव्यू आयोजित किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा एग्जाम पैटर्न :

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, गणित से 25  मार्क्स के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न और ग्राम समाज एवं विकास विषय से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

कैसे करें तैयारी :

अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज , फ्री मॉक टेस्ट सहित अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।  आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed