फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal online or offline mode 2021-safalta

UPSSSC Lekhpal 2021: ऑनलाइन या ऑफलाइन, जानें किस मोड में होगा लेखपाल भर्ती का आयोजन

Sun, 28 Nov 2021 12:15 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 28 Nov 2021 12:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती प्रकिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal online or offline mode 2021-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 7882 पदों समेत 5 विभागों के 22,794 पदों पर मार्च 2022 से पहले भर्ती की जानी है। हालांकि, इन भर्तियों में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। अगर आप भी PET में शामिल हुए हैं और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

किस मोड में होगा लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन :

लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन किस मोड में होगी, इस संबंध में अभी तक UPSSSC द्वारा कोई सूचना तो नहीं जारी की गई है। हालांकि, पिछली लेखपाल भर्तियों तथा UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले अन्य परीक्षाओं के ट्रेंड को देखकर लगता है की इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में ही किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछली लेखपाल भर्तियों का आयोजन ऑफलाइन मोड में ही हुआ था और साथ ही UPSSSC द्वारा PET का आयोजन भी ऑफलाइन मोड में ही होना है। इसलिए इस बात की पूरी उम्मीद है कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का भी आयोजन ऑफलाइन मोड में ही होगा।

विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed