फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lekhpal 2022: Know how many marks a candidate can become a Lekhpal, know the cutoff of old recruitment-safalta

UPSSSC Lekhpal 2022: जान लीजिए कितने अंक लाने पर अभ्यर्थी बन सकते हैं लेखपाल, जानिए पुरानी भर्ती का कटऑफ

Thu, 21 Apr 2022 07:31 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 21 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अनुमान है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद इस भर्ती के लिए परीक्षा कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2022: Know how many marks a candidate can become a Lekhpal, know the cutoff of old recruitment-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसकी मुख्य परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जा सकता है। राज्य में लेखपाल के पदों पर हो रही यह भर्ती कई वर्षों बाद हो रही है। हालांकि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पिछली सम्पन्न हुई भर्तियों से काफी अलग है। गौरतलब है कि इस भर्ती से इंटरव्यू का प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार इसमें अब सिर्फ 100 नंबर की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना भी अनिवार्य है। लेखपाल की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC LEKHPAL FREE Ebooks- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली भर्ती में कितने अंकों में हुआ था चयन 

लेखपाल की पिछली भर्ती 2015 में निकली थी और इस भर्ती के जरिये 13,600 पदों को भरा गया था। लेखपाल की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 80 नंबर की लिखित परीक्षा और 20 नंबर के इंटरव्यू के आधार पर किया गया था। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती की लिखित परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 52 मार्क्स, ओबिसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 50 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 45 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 40 मार्क्स गया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
Lekhpal सैलरी 
Lekhpal सिलेबस 

अबकी बार कितना कटऑफ रहने का है अनुमान 

राज्य में होने जा रही लेखपाल की वर्तमान भर्ती में लिखित परीक्षा 100 नंबर की आयोजित होगी। साथ ही इस भर्ती मे पदों की संख्या भी पिछली लेखपाल भर्ती की अपेक्षा काफी कम हो गई है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में कट ऑफ स्कोर पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में थोड़ा अधिक रहे। अभ्यर्थियों को इस नौकरी में अपना स्थान पक्का करने के लिए कम से कम 75 से 80 मार्क्स स्कोर करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

19 जून को होगी लेखपाल परीक्षा, फ्री कोर्स के साथ करें अपनी तैयारी शुरू

 आगे पढ़ें 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed