{"_id":"6789cde7e8dd8fd3ea06c58e","slug":"upsssc-admit-card-2025-released-for-two-important-recruitment-exams-download-soon-2025-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC Admit Card: यूपीएसएसएससी ने जारी किए दो महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के प्रवेश पत्र; जल्दी करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSSSC Admit Card: यूपीएसएसएससी ने जारी किए दो महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के प्रवेश पत्र; जल्दी करें डाउनलोड
Fri, 17 Jan 2025 08:57 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 17 Jan 2025 08:57 AM IST
सार
UPSSSC Admit Card 2025: यूपीएसएसएससी ने 19 जनवरी को आयोजित होने वाली दो महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
upsssc
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 19 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली दो प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
नेत्र परीक्षण अधिकारी (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा
विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2023 के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नेत्र परीक्षण अधिकारी (सामान्य चयन) की मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा
विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा/2022 के तहत अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी अपनी प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा:- सबसे पहले, अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "प्रवेश पत्र डाउनलोड" सेक्शन में संबंधित परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाने के बाद, आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लें और उसे परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।