UPSSSC 2019: परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
UPSSSC Admit Card 2019: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मंडी निरीक्षक, जूनियर असिस्टेंट, मार्केट सुपरवाइजर ग्रेड II और अकाउंट क्लर्क परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अपडेट किए जा चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और सफलतापूर्वक शुल्क भुगतान पूरा कर चुके हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
UPSSSC ने 248 मंडी इंस्पेक्टर, जूनियर असिस्टेंट, मार्केट सुपरवाइजर ग्रेड II और अकाउंट क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। आपको बता दें की इन पदों के लिए परीक्षा 30 मई, 2019 को विभिन्न केंद्र पर आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी।
आपको बता दें की UPSSSC परीक्षा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी सहित 15 जिलों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
UPSSSC प्रवेश पत्र 2019: ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब नयी विंडो पर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: अब UPSSSC प्रवेश पत्र आपके सामने होगा उसे डाउनलोड करें।
चरण 6: एक प्रिंट आउट परीक्षा केंद्र में लें जाने के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPSSSC प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।