फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC 2022: This time the selection process has changed a lot from the previous Lekhpal recruitment, what special rules will be applicable in the written examination-safalta

UPSSSC 2022: पिछली लेखपाल भर्ती से इस बार काफी बदली है चयन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम, जानें यहाँ

Wed, 02 Feb 2022 03:23 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 02 Feb 2022 03:23 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली चयन प्रक्रिया पिछली लेखपाल भर्तियों से काफी बदल गई है।
 

विज्ञापन
UPSSSC 2022: This time the selection process has changed a lot from the previous Lekhpal recruitment, what special rules will be applicable in the written examination-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब अभ्यर्थी चार फरवरी 2022 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति दी गई थी और इसकी मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को PET के मार्क्स के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओ के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UP Special GK Ebook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

काफी बदली है चयन प्रक्रिया :

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया राज्य में आयोजित हुई पिछली लेखपाल भर्तियों की चयन प्रक्रिया से काफी बदल गई है। दरअसल इस भर्ती में एक और जहाँ सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं, वहीं दूसरी ओर इसमें से इंटरव्यू को भी हटा दिया गया है। राज्य में पिछली बार आयोजित हुई लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों को पहले 80 नंबर की लिखित परीक्षा और फिर 20 नंबर के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता था। लेकिन, वर्तमान लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ एक 100 नंबर की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:          
लेखपाल सैलरी- देखें          
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें          
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें           
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें          
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें

लिखित परीक्षा में लागू होंगे ये विशेष नियम :

लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में कुछ विशेष नियम लागू किये जायेंगे। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही इस परीक्षा में कुछ विशेष परिस्थितियों में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। दरअसल लेखपाल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर इस भर्ती के लिए परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed