फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC 2022: Success in just one exam will give you a job-safalta

UPSSSC 2022: सिर्फ एक परीक्षा में सफल होने से मिलेगी नौकरी, जानें क्या होगी सैलरी और कितनी तरह की सुविधाओं का मिलेगा लाभ

Tue, 08 Feb 2022 12:31 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 08 Feb 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
UPSSSC 2022: Success in just one exam will give you a job-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आयोग ने इस भर्ती के लिए सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। PET के आधार पर की जा रही इस भर्ती में नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को अब सिर्फ एक लिखित परीक्षा में सफल होना होगा। दरअसल इस भर्ती से इंटरव्यू को समाप्त कर दिया गया है और अब सिर्फ एक 100 नंबर की परीक्षा के जरिये अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। हालांकि, यह परीक्षा कब तक आयोजित की जा सकती है, आयोग ने इस बात की जानकारी अभी तक नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC LEKHPAL FOUNDATION BATCH 2022 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगी सैलरी :

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 2000 और पे स्केल 5200 से 20,200 रुपये के हिसाब से सैलरी मिलेगी। साथ ही राज्य में एक लेखपाल को महंगाई भत्ता, टेलीफोन/मोबाइल कनेक्शन, इंटरनेट सुविधा, यात्रा भत्ता तथा मकान किराया भत्ता भी उपलब्ध कराता जाता है। इसके अलावा लेखपाल के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश के नए पेंशन योजना के तहत पेंशन और लेखपाल तथा उनके ऊपर आश्रित उनके परिवारवालों को मेडिकल सुविधा का भी लाभ मिलता है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:          
लेखपाल सैलरी- देखें          
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें          
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें           
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें          
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा : 

UPSSSC ने इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इस परीक्षा को कोरोना महामारी का प्रकोप थोड़ा कम होने के बाद आयोजित कर सकती है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स काट लिए जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, UP कॉन्स्टेबल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed