{"_id":"63c3add50db9fc3985754cf4","slug":"upsc-recruitment-2023-for-the-post-of-ad-jto-and-others-apply-online-at-upsconline-nic-in-2023-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC recruitment 2023: संघ लोक सेवा के इन पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC recruitment 2023: संघ लोक सेवा के इन पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Sun, 15 Jan 2023 01:10 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 15 Jan 2023 01:10 PM IST
सार
UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : Social Media
विस्तार
UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सहायक प्रत्यक्ष, मत्स्य अनुसंधान जांच अधिकारी, जूनियर अनुवाद अधिकारी ( Junior Translation Officer), उप विधायी परामर्शदाता (Deputy Legislative Counsel) सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आकिरी तारीख 02 फरवरी, 2023 तक है।
विज्ञापन
Application Fee आवेदन शुल्क
यूपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 111 रिक्तियों को भरना है। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 25 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही किसी भी समुदाय के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले यूपीएससी भर्ती वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- "वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)" लिंक पर क्लिक करें और एक रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल बनाएं।
- पद के लिए आवेदन करें और विवरण भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।