फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2021 Application for 13 Deputy Secretary posts begins

यूपीएससी भर्ती 2021: उप सचिव पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 1 लाख 19 हजार

Mon, 22 Mar 2021 10:31 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Mar 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2021 Application for 13 Deputy Secretary posts begins
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : PIB

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन  के लिए दो महीने का वक्त है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।

विज्ञापन


3 मई तक आवेदन का मौका
इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 3 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के जरिए विभिन्न विभागों में उप सचिव पदों को भरा जाना है। कुल रिक्तियों की संख्या 13 है। चयनित अभ्यर्थियों को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, पर्यावरण नीति, खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण क्षेत्र, शहरी जल प्रबंधन, पीपीपी, बिजली वितरण, ग्रामीण आजीविका, सूचना प्रौद्योगिकी और लौह / इस्पात उद्योग आदि में नियुक्ति मिलेगी। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
विज्ञापन


उम्र सीमा
यूपीएससी उप सचिव पदों की रिक्तियों के लिए उम्र सीमा 32 साल से लेकर 40 साल के बीच रखी गई है। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल-12 का वेतनमान मिलेगा। अभ्यर्थियों को 1,19,000 रुपये का वेतन मिलेगा जिसमें डीए, एचआरए आदि भत्ते शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed