फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA NA and CDS Registration Form 2023 Know Application Form Date Eligibility Vacancy and Notification

UPSC NDA,CDS 2024: कल जारी होगी एनडीए-सीडीएस भर्ती की अधिसूचना, आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Tue, 19 Dec 2023 06:25 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 19 Dec 2023 06:25 PM IST
सार

UPSC NDA,CDS 2024 Notification: यूपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक 20 दिसंबर 2023 को एनडीए एनए और सीडीएस 1 की अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
UPSC NDA NA and CDS Registration Form 2023 Know Application Form Date Eligibility Vacancy and Notification
यूपीएससी एनडीए एनए-सीडीएस 1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC NDA, CDS 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से जारी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए-1) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस 1) भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना कल यानी 20 दिसंबर 2023 को जारी की जाएगी। एनडीए-1 और सीडीएस-1 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

UPSC NDA,CDS परीक्षा विवरण

यूपीएससी शेड्यूल अनुसार, एनडीए-एनए 1 और सीडीएस 1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 09 जनवरी, 2024 तक है। एनडीए, एनए 1 और सीडीएस 1 के लिए परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। एनडीए और सीडीएस परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन सप्ताह पहले जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC NDA,CDS आयुसीमा

एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 16.5 से 19.5 वर्ष होनी चाहिए। सीडीएस परीक्षा के लिए, वायु सेना और नौसेना के लिए आवेदन करने वालों की आयु सीमा 19 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के लिए उम्मीदवारों की आयु 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

यूपीएससी एनडीए एनए 1 और सीडीएस 1 भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फोटो आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस रखना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवार की स्कैन की गई तस्वीर, सिग्नेचर और आईडी कार्ड, प्रमाणपत्रों के रूप में मैट्रिक और डिग्री प्रमाण पत्र होना चाहिए।

UPSC NDA,CDS एजुकेशनल क्वालीफिकेशन

एनडीए परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। सीडीएस के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। नौसेना में शामिल होने के लिए इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जबकि वायु सेना अकादमी के लिए स्नातक की डिग्री के साथ 12वीं कक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान में उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed