UPSC NDA & NA 2021: NDA में महिलाओं को इसी सत्र से शामिल होने की मिल गई है अनुमति, लेकिन अभी पार करनी होंगी बहुत सी बाधाएं
UPSC NDA & NA 2021 : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिला अभ्यर्थियों के NDA में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है और यह 8 अक्तूबर तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में इसी सत्र से शामिल होने की अनुमति मिल गई है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 24 सितंबर को एक नोटिस जारी करते हुए महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस नोटिस के मुताबिक महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है और यह 08 अक्तूबर तक चलेगी। इस परीक्षा में अभी तक सिर्फ पुरुषों के ही शामिल होने की अनुमति थी, लेकिन अब महिलाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। NDA & NA (II) परीक्षा 2021 के लिए 09 जून को नोटिफिकेशन जारी किया गया था और इसके लिए परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित होनी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप FREE NDA E-Books & Courses की सहायता ले सकते हैं।
रास्ते में हैं कई चुनौतियां
सुप्रीम कोर्ट ने इसी सत्र से महिलाओं को इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन अभी रास्ते में कई चुनौतियां खड़ी हैं। दरअसल, इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बहुत ही कड़ी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद होता है और इसके बाद अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग भी बहुत कठिन तरीके से होती है। ऐसे में महिला अभ्यर्थियों के लिए मानकों को तैयार करना तथा अन्य मेडिकल फिटनेस को लेकर इतने कम समय मे नए नियम बनाना, सैन्य बलों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण
NDA परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को NDA परिसर में ही रहना होता है। ऐसे में महिला अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से इतने कम समय में पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना बहुत मुश्किल भरा काम है।
पदों की संख्या को लेकर बरकरार है असमंजस
NDA परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें होंगी, इसे लेकर भी असमंजस बरकरार है। दरअसल, किसी भी परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाना है, इसके लिए सारी जरूरी चीजों को देखना होता है। जैसे कितने अभ्यर्थियों की जरूरत है और सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कहां नौकरी मिलेगी। इसलिए, NDA परीक्षा में भी कितनी महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा, इसे लेकर भी गंभीर अध्ययन करने होंगे।
दूर-दराज के इलाकों की महिला अभ्यर्थियों को कैसे मिलेगी सूचना
इस परीक्षा के लिए UPSC ने 24 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है और इसमें आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थियों को महज 15 दिनों का समय दिया गया है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि सुदूर गांवों में रहने वाली महिला अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी कैसे मिलेगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है।