फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA&NA 2021 NDA leads in giving Army Chief to the Indian Army, know where the process of this year's NDA exam has reached after getting women's right to enter Safalta

UPSC NDA&NA 2021 : भारतीय सेना को सेना प्रमुख देने में सबसे आगे हैं NDA, जानें महिलाओं को प्रवेश का अधिकार मिलने के बाद कहाँ तक पहुँची है इस साल के NDA परीक्षा की बात

Fri, 15 Oct 2021 04:36 PM IST
सुभाष कुमार Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 04:36 PM IST
सार

UPSC NDA&NA 2021 : भारतीय सेना को सेना प्रमुख देने में NDA सबसे आगे है। साल में इसकी प्रवेश परीक्षा 2 बार आयोजित की जाती है और 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा 14 नवंबर को होनी है।
 

विज्ञापन
UPSC NDA&NA 2021 NDA leads in giving Army Chief to the Indian Army, know where the process of this year's NDA exam has reached after getting women's right to enter Safalta
UPSC NDA&NA 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय सेना में अफसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सबसे पसंदीदा रास्ता नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) का है। साल में 2 बार होने वाली इस परीक्षा में बारहवीं पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। NDA में जाने के बाद युवाओं के पास सेना में आगे बढ़ने का जबरदस्त मौका रहता है और इसकी पुष्टि इस बात से होती है कि सेना के अधिकतर प्रमुख NDA से ही पढ़े हुए हैं। इस साल NDA के दूसरे चक्र की परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की जानी है और इस बार की परीक्षा बहुत ही खास है। दरअसल इस बार की NDA परीक्षा में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं को भी शामिल होने की अनुमति मिल गई है। 
विज्ञापन


NDA परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू की थी, जो की 8 अक्टूबर को समाप्त हो गई है। गौरतलब है कि इस NDA परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 9 जून को जारी किया गया था और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से 29 जून तक चली थी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय मे इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE NDA E-Books & Courses की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन


भारत के अधिकतर सेना प्रमुख हैं NDA से पढ़े 
NDA भारतीय सेना को सेना प्रमुख देने में अन्य संस्थानों से काफी आगे हैं। दरअसल अभी तक NDA ने भारतीय सेना को 13 सेना प्रमुख दिए हैं। वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी NDA की 56वीं कोर्स से पासआउट हैं। साथ ही वर्तमान चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बिपिन रावत भी NDA से ही पासआउट हैं। भारतीय सेना को NDA से ही अधिकतर सेना प्रमुख मिलने की सबसे मुख्य वजह यहाँ की जबरदस्त ट्रेनिंग और कम उम्र में कैडेट्स को यहाँ प्रवेश दिया जाना है। गौरतलब है कि NDA में बारहवीं पास कैडेट्स को एंट्री दी जाती है और इस वजह से इनके पास सेना में कमीशन मिलने के बाद अन्य संस्थानों से पासआउट हुए कैडेट्स की तुलना में ग्रोथ करने का ज्यादा अवसर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार की परीक्षा को लेकर कहाँ तक पहुंची है बात 
NDA परीक्षा में इस बार महिला अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का मौका मिला है और इस वजह से यह परीक्षा अन्य साल की NDA परीक्षाओं से थोड़ी अलग है। इस बार की परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थियों की आवेदन प्रक्रिया तो पूरी करा ली गई है, लेकिन अभी तक इनके लिए जरूरी शारीरिक योग्यताओं तथा अन्य चीजों की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि NDA परीक्षा अपने निर्धारित समय 14 नवंबर को ही होगी और अन्य जरूरी बातों की जानकारी जल्द ही दी जा सकती है।


कैसे करें तैयारी 
अगर आप NDA&NA जैसे एंट्रेंस टेस्ट या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed