फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC has released Revised Exam Calendar 2024, Check new dates of CSE 2024, NDA-CDA and other exams

UPSC: यूपीएससी की परीक्षाओं के उम्मीदवार एक बार जरूर देख लें संशोधित कैलेंडर, हुए हैं कई महत्वपूर्ण बदलाव

Wed, 01 May 2024 06:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 01 May 2024 06:40 PM IST
सार

UPSC Exam Calender 2024: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एक बार संशोधित परीक्षा कैलेंडर देख लेना चाहिए। आयोग ने कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है।

विज्ञापन
UPSC has released Revised Exam Calendar 2024, Check new dates of CSE 2024, NDA-CDA and other exams
UPSC Revised Exam Calendar 2024 - फोटो : iStock

विस्तार

UPSC Revised Exam Calendar 2024: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर वर्ष लाखों लोग इसकी तैयारी करते हैं। हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी बहुत सारे उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष यूपीएससी ने सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। आयोग द्वारा संशोधित यूपीएससी कैलेंडर 2024 जारी किया गया है।

विज्ञापन

16 जून को होगी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा

आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीवारों को यह संशोधित कैलेंडर जरूर देख लेना चाहिए। संशोधित कैलेंडर 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. उपलब्ध है। संशोधित कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा अब 16 जून को होगी। 

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2024 व आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2024) की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले जारी कैलेंडर के अनुसार, यह परीक्षा 26 मई को निर्धारित थी, जोकि अब 16 जून को आयोजित की जाएगी।

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपीएससी की ओर से पहले ही कहा गया था कि जरूरत के हिसाब से परीक्षा की तिथियां बदली जा सकती हैं। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 20 सितंबर से होगा, जो पांच दिनों तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए, एनए - 2

यूपीएससी ने परीक्षा के लिए सात जुलाई, 10 अगस्त, 19 अक्तूबर, 21 दिसंबर को रिजर्व तिथि के रूप में रखा है। एनडीए व सीडीएस-2 का आयोजन 01 सितंबर, 2024 को किया जाएगा। अधिसूचना 15 मई, 2024 को जारी होगी। उम्मीदवारो को आवेदन करने के लिए 04 जून तक का समय मिलेगा।

विज्ञापन

यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट भर्ती 

यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 14 मई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 04 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित अधिसूचना अवश्य देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed