{"_id":"60cb166d8ebc3e2b8a21e2a3","slug":"upsc-ese-prelims-2021-time-table-released-on-upsc-gov-in-check-dates-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी : इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा प्रारंभिक 2021 का टाइम टेबल जारी, यहां देखें तारीखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपीएससी : इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा प्रारंभिक 2021 का टाइम टेबल जारी, यहां देखें तारीखें
Thu, 17 Jun 2021 03:11 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 17 Jun 2021 03:11 PM IST
सार
इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 18 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर टाइम - टेबल देख सकते हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स यानी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए बहु प्रतीक्षित टाइम - टेबल जारी कर दिया है। इस बार इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 18 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर टाइम - टेबल देख सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : भारतीय प्रशासनिक सेवा : कैसे बनते हैं आईएएस अधिकारी? पढ़िए चयन, प्रशिक्षण, नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया
विज्ञापन
आधिकारिक समय सारणी के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर पहली पारी में और दूसरी पारी में, इंजीनियरिंग ब्रांच (डिसिप्लीन - पेपर) सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम विषय के आयोजित किए जाएंगे। पहले पेपर की अवधि दो घंटे की होगी और इसमें 200 अंक होंगे और दूसरे पेपर की अवधि तीन घंटे की होगी और इसमें 300 अंक शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में: किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के बाद मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। यह भर्ती अभियान सर्वे ऑफ इंडिया ग्रुप 'ए' सर्विस, इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स, इंडियन नेवल आर्ममेंट सर्विस, इंडियन स्किल डेवलपमेंट सर्विस, सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस (रोड्स), सेंट्रल पावर इंजीनियरिंग सर्विस, इंडियन रेडियो रेगुलेटरी सर्विस और अन्य सेवाओं में रिक्त 215 पदों को भरेगा।
यह भी पढ़ें : भारतीय रेलवे : आखिर क्यों बने होते हैं ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्रॉस और एलवी के निशान, यहां जानिए