फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESE 2024 prelims result out at upsc.gov.in; Mains exam on June 23

UPSC ESE 2024: जून में इस दिन होगी यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा; देखें प्रीलिम्स का रिजल्ट

Fri, 29 Mar 2024 09:22 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 09:22 AM IST
सार

UPSC ESE 2024 Prelims Result: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट जारी करने के साथ ही आयोग ने यूपीएससी ईएसई परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है।

विज्ञापन
UPSC ESE 2024 prelims result out at upsc.gov.in; Mains exam on June 23
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPSC ESE 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम के साथ, आयोग ने घोषणा की है कि यूपीएससी ईएसई मेन्स 2024 परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी। अगले दौर की परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। संबंधित उम्मीदवार वहां से इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल पद

यूपीएससी ईएसई 2024 के माध्यम से, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 5 रिक्तियों सहित कुल लगभग 167 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को चार श्रेणियों - सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के तहत भर्ती किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी ईएसई प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के अंक और कट-ऑफ अंक इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2024 की पूरी प्रक्रिया के बाद आयोग की वेबसाइट यानी https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।

आयोग ने यह भी बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। यूपीएससी हेल्पलाइन कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच उपलब्ध होगी। उम्मीदवार इन नंबरों पर भी कॉल कर सकते हैं - (011)-23388088/23385271/23381125/23098543 पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed