पुराना स्मार्टफोन हो गया है स्लो? अपनाएं ये आसान टिप्स, बिना एक रुपये खर्च किए मक्खन जैसा चलेगा फोन
क्या आपका पुराना फोन भी स्लो हो गया है. आप कुछ सेटिंग्स में बदलाव करके उसे फिर से फास्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर फोन को कैसे सही किया जा सकता है?

विस्तार
स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन जैसे-जैसे फोन पुराना होता जाता है, उसकी स्पीड कम होने लगती है और वह बार-बार हैंग होने लगता है। कई बार लोग नया फोन खरीदने का मन बना लेते हैं, जबकि थोड़ी सी सावधानी और कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर पुराने फोन को फिर से तेज किया जा सकता है। अगर आपका भी फोन धीमा चल रहा है, तो इन आसान और सटीक टिप्स की मदद से आप बिना एक भी पैसा खर्च किए उसकी स्पीड बढ़ा सकते हैं।
Cache और गैर जरूरी करें डिलीट
फोन के स्लो होने का सबसे बड़ा कारण ऐप्स का Cache Data होता है। जब हम लगातार ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो उसका जंक और टेम्पररी डेटा फोन की इंटरनल स्टोरेज में इकट्ठा होता रहता है। इससे प्रोसेसर पर दबाव बढ़ता है और फोन लैग करने लगता है।
क्या करें:
अपने फोन की 'Settings' में जाकर 'Storage' या 'Apps' सेक्शन में जाएं। वहां मौजूद हर ऐप का 'Clear Cache' करें। इसके अलावा समय-समय पर फोन मैनेजर या थर्ड-पार्टी क्लीनर की मदद से जंक फाइल्स को डिलीट करते रहें।
अनयूज्ड ऐप्स को तुरंत अनइंस्टॉल करें
अक्सर हम ऐसे कई ऐप्स फोन में डाउनलोड कर लेते हैं, जिनकी जरूरत साल में एकाध बार ही पड़ती है। ये बैकग्राउंड में रैम (RAM) और बैटरी दोनों का इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे फोन सुस्त हो जाता है।
क्या करें:
अपने फोन की ऐप लिस्ट का रिव्यू करें। जो ऐप्स पिछले कुछ महीनों से इस्तेमाल नहीं हुए हैं, उन्हें तुरंत अनइंस्टॉल या डिसेबल कर दें। इससे फोन की स्पेस भी खाली होगी और परफॉर्मेंस सुधरेगी।
सॉफ्टवेयर और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें
कई यूजर नोटिफिकेशन आने पर भी सॉफ्टवेयर अपडेट टाल देते हैं, जो गलत है। कंपनियां नए अपडेट्स में बग फिक्स और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन भेजती हैं, जो फोन को स्मूथ रखने के लिए जरूरी हैं।
क्या करें:
'Settings में जाकर System के अंदर Software Update' पर क्लिक करें। यहां चेक करें कि आपका फोन अप-टू-डेट है या नहीं। साथ ही, Google Play Store या App Store पर जाकर अपने सभी ऐप्स को भी अपडेट रखें।
होम स्क्रीन और एनिमेशन को रखें हल्का
फोन पर लाइव वॉलपेपर, बहुत सारे विजेट्स और होम स्क्रीन पर ढेरों ऐप्स का अंबार फोन के प्रोसेसर को व्यस्त रखता है।
क्या करें:
होम स्क्रीन को साफ-सुथरा रखें, भारी-भरकम लाइव वॉलपेपर की जगह सिंपल वॉलपेपर लगाएं। अगर मुमकिन हो, तो डेवलपर ऑप्शंस में जाकर 'Animation Scale' को कम 0.5x या ऑफ कर दें, जिससे फोन तुरंत कमांड लेगा और मक्खन की तरह तेज काम करेगा।
इन छोटी-छोटी लेकिन असरदार ट्रिक्स को अपनाने से आपके पुराने स्मार्टफोन की रफ्तार काफी हद तक सुधर जाएगी और आपको बार-बार हैं हेंग होने की समस्या से राहत मिलेगी।