फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE Mains Examination schedule out know Admit Card Release date at upsc.gov.in

UPSC CSE Mains 2023: सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

Thu, 24 Aug 2023 07:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 24 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

UPSC CSE Mains Examination: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा मेंस का शेड्यूल जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
UPSC CSE Mains Examination schedule out know Admit Card Release date at upsc.gov.in
UPSC 2024 Exam Calendar - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC CSE Mains Examination Schedule Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा मेंस का शेड्यूल जारी हो चुका है। मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। पैटर्न के मुताबिक पैटर्न के अनुसार, एडमिट कार्ड अक्सर परीक्षा से तीन सप्ताह पहले उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन

UPSC CSE Mains परीक्षा तिथियां

यूपीएससी की तरफ से जारी समय सारिणी के अनुसार, यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा इस वर्ष 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। आयोग की तरफ से अभी प्रवेश पत्र जारी करने की किसी भी तिथि की घोषणा नहीं की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CSE Mains दो पालियों में होगी परीक्षा

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन

UPSC CSE Mains पदों का विवरण

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 12 जून को घोषित किया गया था। जिसमें कुल 14,624 उम्मीदवारों ने सीएसई मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से अर्हता प्राप्त की थी। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE) 2023 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 1105 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed