फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2024 admit card releasing soon, Check exam date and other details here

UPSC CSE Admit Card 2024: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड? यहां जानें तिथि

Sat, 01 Jun 2024 12:57 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 01 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

UPSC CSE Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड कब जारी हो सकता है। इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
UPSC CSE 2024 admit card releasing soon, Check exam date and other details here
UPSC CSE Admit Card 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPSC CSE Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (सीएसई) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जून के पहले सप्ताह में किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है।  योग्य उम्मीदवार जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल उपयोग करके ही एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा 16 जून को आयोजित होने वाली है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रिक्तियों की संख्या परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित विभिन्न केंद्रीय सरकारी सेवाओं और विभागों में लगभग 1056 पदों को भरा जाएगा। 
विज्ञापन


इस भर्ती में बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित 40 रिक्तियां शामिल हैं।

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और पता, श्रेणी और पिता का नाम जैसी जानकारी शामिल होती है। यह परीक्षा विवरण जैसे परीक्षा तिथि, समय और स्थान भी प्रदान करता है। 

कैसे करें एडमिड कार्ड डाउनलोड?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें
  • सभी आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखाई देगा। 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed