UPSC CSE 2022: प्रीलिम्स परीक्षा में कितने अभ्यर्थी किये जायेंगे सफल घोषित और इंटरव्यू के लिए बुलाये जाने वाले अभ्यर्थियों की क्या होगी संख्या, जानें यहाँ
सिविल सेवा परीक्षा 2022 के जरिये कुल 1011 पदों पर भर्ती की जानी है। संघ लोक सेवा आयोग ने इसके लिए अभ्यर्थियों से 22 फरवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे।
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में लाखों युवा अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और भारत के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में जाने के अपने सपने को पूरा करते हैं। UPSC ने इस साल की सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन दो फरवरी 2022 को जारी किया था और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 तक चली थी। CSE 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पांच जून को आयोजित होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती एवं प्रीलिम्स परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के IAS GK EBook PDF- Download Now की सहायता ले सकते हैं।
प्रीलिम्स में कितने अभ्यर्थी किये जायेंगे सफल घोषित :
इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रीलिम्स परीक्षा में आयोग कुल रिक्तियों की संख्या के 12 से 13 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है और इन्हें मेंस के लिए बुला सकती है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग 2022 की प्रीलिम्स परीक्षा में तकरीबन 12 से 13 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है।
ये भी पढ़ें
आईएएस सैलरी
आईएएस एग्जाम पैटर्न
आईएएस कट ऑफ
मेंस में कितने अभ्यर्थी किये जायेंगे सफल घोषित :
इस भर्ती की मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए इंटरव्यू में भी हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट के लिए आयोग कुल रिक्तियों की संख्या के दो गुना अभ्यर्थियों को बुला सकता है। इस हिसाब से आयोग CSE 2022 की मेंस परीक्षा में तकरीबन 2 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है।
वर्तमान भर्ती में क्या है रिक्तियों की संख्या :
UPSC द्वारा CSE 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 861 पदों पर भर्ती की जानी थी। हालांकि, आयोग ने अब इस भर्ती में 150 पद और जोड़े हैं और अब इसके जरिये 861 की जगह 1011 पदों पर भर्ती होगी। आयोग द्वारा जारी किये गए एक नोटिस के मुताबिक CSE 2022 में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया गया है। गौरतलब है की हाल ही में रेलवे की 8 सेवाओं को मिलाकर एक कैडर IRMS ग्रुप A बनाया गया था।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।