UPSC CMS 2025: मेडिकल ऑफिसर बनने का है सपना...? आज ही करें सीएमएस परीक्षा के लिए आवेदन; वरना छूट जाएगा मौका
UPSC CMS 2025 Registration: संघ लोक सेवा आयोग आज संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CMS 2025: यूपीएससी (UPSC) आज, 10 मार्च 2025 को संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2025 का आयोजन 20 जुलाई को किया जाएगा।
Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) की अंतिम परीक्षा के लिखित और व्यावहारिक दोनों भागों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वे उम्मीदवार जो अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयनित होने पर उन्हें साक्षात्कार से पहले प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
आयु सीमा
यूपीएससी सीएमएस 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 अगस्त 2025 तक 32 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि जिन उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त 1993 को या उसके बाद हुआ है, वे परीक्षा के लिए योग्य होंगे। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी उप-संवर्ग के लिए यह आयु सीमा 35 वर्ष तक रखी गई है।
आवेदन सुधार विंडो
यूपीएससी 12 मार्च से 18 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा देगा। हालांकि, उम्मीदवार अपने नाम, जन्म तिथि, माता-पिता के नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। इसलिए आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2025
- सुधार विंडो खुलने की तिथि: 12 मार्च 2025
- सुधार विंडो बंद होने की तिथि: 18 मार्च 2025
- परीक्षा तिथि: 20 जुलाई 2025
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹200 शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) श्रेणियों के उम्मीदवारों और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। हालांकि, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को यह छूट नहीं दी गई है और उन्हें पूर्ण शुल्क का भुगतान करना होगा।