UPSC Civil Services Exam 2018: परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जामिनेशन 2018 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रीलिम परीक्षा होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। प्रीलिम्स के बाद मेन्स की परीक्षा होगी। प्रीलिम्स क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार ही मेन्स परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा। IAS और IPS परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भरतीय नागरिक होना जरूरी है। इसके अलावा आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के अनुसार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान या यूनिवर्सिटी से डिग्री धारक होना अनिवार्य है। परीक्षा और इंटरव्यू का राउंड समाप्त होने के बाद कमीशन उम्मीदवारों की दावेदारी के वेरिफिकेशन का काम पूरा करेगी।
सबसे पहले यूपीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें।
अब संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद 'सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2018' ऑप्शन पर क्लिक करें सिलेक्ट करना होगा
आवेदन दो भागों में होगा।
पहले भाग 1 के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
इसके बाद भाग- 2 के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें