UPSC Civil Services Exam 2018: जल्द जारी होगा परीक्षा का नोटिफिकेशन, ये है पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) जल्द ही सिविल सर्विसेज परीक्षा 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी और मार्च महीने तक जारी रहेगी।
आपको बता दें कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रीलिम परीक्षा होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। प्रीलिम्स के बाद मेन्स की परीक्षा होगी। प्रीलिम्स क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार ही मेन्स परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा। IAS और IPS परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भरतीय नागरिक होना जरूरी है। इसके अलावा आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के अनुसार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान या यूनिवर्सिटी से डिग्री धारक होना अनिवार्य है। परीक्षा और इंटरव्यू का राउंड समाप्त होने के बाद कमीशन उम्मीदवारों की दावेदारी के वेरिफिकेशन का काम पूरा करेगी। उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह UPSC की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।