फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Civil Services Admit Card 2021 Released for Main Exam Know How to Download CSE Sarkari Naukri upsc.gov.in

UPSC CSE Admit Card: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 16 Dec 2021 12:14 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 12:14 PM IST
सार

UPSC Civil Services Released for Main Exam: यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। यूपीएससी की मुख्य परीक्षा 7 से 9 जनवरी और 15, 16 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन
UPSC Civil Services Admit Card 2021 Released for Main Exam Know How to Download CSE Sarkari Naukri upsc.gov.in
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से UPSC सिविल सेवा 2021 मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in से एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 7 से 9 जनवरी और 15, 16 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन या रोल नंबर और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2021 को पास करने वाले उम्मीदवार ही इस मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2022 है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने का सुझाव दिया जाता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा हॉल का गेट प्रत्येक सत्र के लिए परीक्षा समय से 10 मिनट पहले बंद हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश-पत्र और आईडी साथ लाना जरूरी

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र के साथ अपना एक पहचान प्रमाण भी लाना होगा। आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, इस ई-प्रवेश पत्र (प्रिंट आउट) को (मूल) फोटो पहचान पत्र के साथ लाएं, जिसकी संख्या ई-प्रवेश पत्र में उल्लेखित है। उम्मीदवार द्वारा प्रत्येक सत्र में परीक्षा हॉल में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए ई-प्रवेश पत्र को सुरक्षित किया जाना चाहिए। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।

UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2021 ऐसे डाउनलोड करें 

  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, 'व्हाट्स न्यू' नामक सेक्शन पर जाएं और 'ई-एडमिट कार्ड: सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन 2021' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
  4. आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  7. भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed