UPSC Civil Service 2019 : प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं। देश भर में सिविल सेवा IAS परीक्षा 02 जून, 2019 दिन रविवार को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
आपको बता दें कि, प्रारंभिक परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इस साल परीक्षा का स्तर काफी कठिन था। साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी थी।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2019 में आवेदन करने के लिए फिर से विस्तृत फॉर्म-1 (DAF) भरा जाएगा। एक अगस्त से 16 अगस्त शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट पर परीक्षा से 3-4 सप्ताह पहले ही अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए कैलेंडर के अनुसार UPSC IAS मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2019 दिन शुक्रवार को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप से अपने परीक्षा को आसानी से देख सकते हैं।
UPSC Civil Service Preliminary Result 2019 : ऐसे करें चेक -
चरण 1 : सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर दिए UPSC Civil Service Preliminary Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब आपके सामने एक पीडीएफ लिंक होगा, उसे क्लिक करें।
चरण 4 : आपकी स्क्रीन पर प्रेस नोट के साथ आपका प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में होगा।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।