फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CGPDTM Recruitment 2025: Apply for 102 Examiner & Deputy Director Posts from Dec 13

UPSC: यूपीएससी ने निकाली ट्रेडमार्क-जीआई एग्जामिनर के 100 पदों पर भर्ती, 13 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन

Sat, 06 Dec 2025 05:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 05:24 PM IST
सार

UPSC: यूपीएससी ने वाणिज्य मंत्रालय के सीजीपीडीटीएम के तहत ट्रेडमार्क्स व जीआई एक्जामिनर और दो डिप्टी डायरेक्टर पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 13 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन होंगे। चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से होगा।

विज्ञापन
UPSC CGPDTM Recruitment 2025: Apply for 102 Examiner & Deputy Director Posts from Dec 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स (CGPDTM) में ट्रेड मार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशंस (GI) एग्जामिनर पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके अलावा आयोग में परीक्षा सुधार से जुड़े दो डिप्टी डायरेक्टर पद भी शामिल किए गए हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 102 है।

विज्ञापन

13 दिसंबर से करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 1 जनवरी 2026 को समाप्त होगी। आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित आयु सीमा के भीतर आने वाले उम्मीदवार यूपीएससी के भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियों व योग्यता का विवरण

यह भर्ती बौद्धिक संपदा कानून व परीक्षा सुधार जैसे विशेष क्षेत्रों के लिए है। ट्रेड मार्क्स एवं जीआई एग्जामिनर के 100 पदों के लिए कानून की डिग्री या संबंधित योग्यता आवश्यक है। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक 21 से 35 वर्ष रखी गई है। डिप्टी डायरेक्टर (एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स) के दो पदों के लिए योग्यता अधिसूचना के अनुसार होगी। आरक्षण नियम एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी पर लागू होंगे।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया को सही से समझना भी जरूरी 

उम्मीदवारों को यूपीएससी ओआरए पोर्टल पर ही ऑनलाइन आवेदन भेजना होगा। साथ ही डिग्री प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आयोग ने सलाह दी है कि आवेदन से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना में योग्यता, पदनाम, वेतनमान और आरक्षण नियमों का पूरा अध्ययन किया जाए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रारंभिक परीक्षा से शुरू होगा, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। इसके बाद लिखित मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी। इस पद पर बेसिक पे 56,100 रुपये प्रति माह है और कुल मासिक वेतन भत्तों सहित लगभग 1,00,000 रुपये से 1,25,000 रुपये तक हो सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

  • UPSC ORA पोर्टल पर जाएं।
  • “New User? Register” पर क्लिक कर विवरण भरें।
  • ईमेल-फोन ओटीपी से वेरिफाई करें।
  • लॉगिन कर पोस्ट का चयन करें।
  • फोटो, सिग्नेचर व प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • शुल्क (यदि लागू हो) जमा कर फ़ॉर्म सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed