फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS II 2020 Result declared, here is the Direct Link

UPSC CDS II 2020: आयोग ने जारी किया परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक की मदद से ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Fri, 01 Oct 2021 03:31 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 01 Oct 2021 03:31 PM IST
सार

UPSC CDS II 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने 1 अक्टूबर, 2021 को यूपीएससी सीडीएस II परिणाम 2020 घोषित किया है। जो उम्मीदवार संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CDS II 2020 Result declared, here is the Direct Link
upsc - फोटो : file photo

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी सीडीएस II 2020 का परिणाम आज, 1 अक्तूबर 2021 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा, सीडीएस II परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि यूपीएससी द्वारा विभिन्न चरणों में परीक्षा आयोजित की गई थी- पहला चरण लिखित परीक्षा तो दूसरा चरण साक्षात्कार का था। दोनों परीक्षा - लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में अभ्यर्थी के प्रदर्शन के आधार पर यूपीएससी द्वारा परिणाम तैयार किया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम तैयार करते समय उनकी चिकित्सा परीक्षाओं को ध्यान में नहीं रखा गया है। 

विज्ञापन

चयनित आवेदकों को यहां लेने होगा प्रवेश
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण किया गया है। सभी योग्य उम्मीदवारों को (i) ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई, 114वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (एनटी) (पुरुषों के लिए) और (ii)  ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई, 28 वां शॉर्ट सर्विस कमीशन वूमेन (गैर-तकनीकी) कोर्स, में प्रवेश लेना होगा।

विज्ञापन

यूपीएससी सीडीएस II परिणाम 2020: कैसे जांचें अपना परिणाम

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • परीक्षा अनुभाग के तहत, 'संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2020 (OTA)' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इतने पदों को भरने के लिए आयोजित की गई परीक्षा
यूपीएससी द्वारा पुरुषों के शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के 169 पदों और महिलाओं के शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के 17 पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनके अंक परिणाम प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वहीं मार्कशीट 30 दिनों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से संबंधित अधिक विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed