फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS (2) 2024 final result Out, list of selected candidates, other details here

UPSC CDS II 2024 final Result: यूपीएससी सीडीएस-II का अंतिम परिणाम घोषित, देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

Wed, 26 Mar 2025 11:54 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 26 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

UPSC CDS II 2024 final Result Out: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा-II परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने मेरिट सूची जारी कर दी है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
UPSC CDS (2) 2024 final result Out, list of selected candidates, other details here
UPSC CDS Final Result 2024 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC CDS Final Result 2024 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-II 2024 का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर कुल 349 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी (AFA) में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले, आयोग ने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की थी। इन सूची में कुछ उम्मीदवारों के नाम एक से अधिक लिस्ट में शामिल थे।
विज्ञापन


यूपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी के लिए क्रमशः 2,534, 900 और 613 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद, ये उम्मीदवार साक्षात्कार दौर में शामिल होने के पात्र बने थे, जहां उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट सूची में मेडिकल परीक्षा के परिणाम शामिल नहीं

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि मेरिट सूची तैयार करते समय मेडिकल परीक्षा के परिणाम को ध्यान में नहीं रखा गया है। आयोग ने बताया कि सेना मुख्यालय में उम्मीदवारों की जन्म तिथि और शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजों का सत्यापन जारी है, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अनंतिम (अस्थायी) है।

दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी निर्देश

चयनित उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद (सेना, नौसेना या वायु सेना) के अनुसार, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि से संबंधित मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटोस्टेट प्रतियां और सत्यापित दस्तावेज संबंधित मुख्यालय में जमा करने होंगे।
 
यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय कक्षा-1 का लॉटरी परिणाम घोषित, जानें कैसे करें लिस्ट चेक

संपर्क जानकारी और सहायता केंद्र

यदि उम्मीदवारों को किसी भी अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता हो, तो वे यूपीएससी सुविधा काउंटर पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, वे कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोग के कार्यालय से 011-23385271, 011-23381125, 011-23098543 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
 
यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

ऐसे देखें परिणाम 

अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर शीर्ष नेविगेशन मेनू में "परीक्षा" टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, ड्रॉपडाउन मेनू में से "सक्रिय परीक्षाएं" या "परिणाम" विकल्प चुनें।
  • अब सीडीएस (2) 2024 परिणाम के लिंक को खोजें।
  • "अंतिम परिणाम: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2024" नामक अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • जारी रखने के लिए लिंक पर क्लिक करें और परिणाम देखें।
  • मेरिट सूची का पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed