फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF Recruitment 2022 Notification Out Check vacancy Details and Steps to Apply Here

UPSC CAPF 2022: यूपीएससी सीएपीएफ की अधिसूचना जारी, केंद्रीय पुलिस बलों में 253 रिक्तियों के लिए होगी भर्ती

Wed, 20 Apr 2022 07:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 07:53 PM IST
सार

UPSC CAPF Recruitment 2022 Notification Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना का लिंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती का विस्तृत विवरण यहां दिया गया है। 

विज्ञापन
UPSC CAPF Recruitment 2022 Notification Out Check vacancy Details and Steps to Apply Here
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC CAPF Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार, 20 अप्रैल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना का लिंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण लिंक सक्रिय होने के बाद अब इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन पत्र भरना शुरू कर सकते हैं। आवेदन 10 मई, 2022 तक जमा किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

 

यूपीएससी सीएपीएफ 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • यूपीएससी सीएपीएफ एसी अधिसूचना : 20 अप्रैल, 2022
  • यूपीएससी सीएपीएफ (CAPF) पंजीकरण : 20 अप्रैल, 2022 से शुरू
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 मई, 2022
  • यूपीएससी सीएपीएफ एडमिट कार्ड : 20 जुलाई, 2022 तक संभावित।
  • यूपीएससी सीएपीएफ 2022 परीक्षा तिथि : 07 अगस्त, 2022

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती की रिक्तियों का विवरण

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से यह भर्ती अभियान कुल 253 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें से 66 बीएसएफ के पद के लिए, 29 सीआरपीएफ के लिए, 62 सीआईएसएफ के लिए, 82 एसएसबी के लिए और 14 आईटीबीपी के लिए हैं। 
 

विज्ञापन

UPSC CAPF Recruitment के लिए आयु सीमा

यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त, 2022 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, ताकि वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें।
 

UPSC CAPF Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

सीएपीएफ भर्ती उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, महिला और एससी / एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। भुगतान डेबिट / क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जाना चाहिए।
 

UPSC CAPF Recruitment के लिए आवेदन की आसान प्रक्रिया

  1. परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यहां बताए गए सरल चरणों का पालन करना चाहिए।
  2. संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  3. यूपीएससी सीएपीएफ 2022 के लिए आवेदन करने के लिए होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  4. सबसे पहले, वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें और फिर आवेदन पत्र भरना शुरू करने के लिए लॉग इन करें।
  5. पंजीकरण के समय सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और सभी विवरण दर्ज करने के बाद उन्हें निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें और सभी विवरण जमा करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed