फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF AC registration 2024 deadline today, apply now for 506 posts, read all details

UPSC 2024: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 500+ पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि; तुरंत यहां से करें पंजीकरण

Tue, 14 May 2024 11:49 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 14 May 2024 11:49 AM IST
सार

UPSC CAPF AC Registration 2024: संघ लोक सेवा आयोग आज, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) के 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSC CAPF AC registration 2024 deadline today, apply now for 506 posts, read all details
UPSC CAPF AC Registration 2024 - फोटो : iStock

विस्तार

UPSC CAPF AC Registration 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज, 14 मई, 2024 को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म करेक्शन विंडो 15 मई को खुलेगी और 21 मई, 2024 को बंद होगी।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 506 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 186 रिक्तियां बीएसएफ के लिए, 120 सीआरपीएफ के लिए, 100 सीआईएसएफ के लिए, 58 आईटीबीपी के लिए और 42 एसएसबी के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड
आयु सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।  

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
महिला/एससी/एसटी उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

 कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाएं।
  • 'यूपीएससी की परीक्षाओं और ऑनलाइन आवेदन के लिए ओटीआर' पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • भाग 1 पंजीकरण फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र का चयन करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अब फॉर्म डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed