फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF 2019 Revised Result out at upsc.gov.in sarkari result

UPSC CAPF Result 2022: यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती 2019 का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Tue, 06 Sep 2022 12:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 12:36 PM IST
सार

UPSC CAPF Result 2022: उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी की ओर से CAPF भर्ती 2019 के लिए जारी किया गया परिणाम संशोधित है। यूपीएससी ने नोटिस में बताया है कि संशोधित परिणाम को ही अंतिम परिणाम माना जाएगा।

विज्ञापन
UPSC CAPF 2019 Revised Result out at upsc.gov.in sarkari result
UPSC CAPF Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC CAPF Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल/CAPF भर्ती 2019 परीक्षा के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज 06 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार अस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया इस खबर में...

विज्ञापन

UPSC CAPF Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
CAPF भर्ती 2019 के तहत जारी किए गए परिणाम के डेटा के अनुसार कुल 288 उम्मीदवारों ने भर्ती में सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अपॉइंटमेंट के लिए चयनित किया गया है। श्रेणीवार परिणाम की बात करें तो 125 उम्मीदवार सामान्य, 30 उम्मीदवार ईडब्ल्यूएस, 82 उम्मीदवार ओबीसी, 30 उम्मीदवार एससी और 21 उम्मीदवार एसटी कैटेगरी से चयनित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CAPF Result 2022: संशोधित है परिणाम
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी की ओर से CAPF भर्ती 2019 के लिए जारी किया गया परिणाम संशोधित है। यूपीएससी ने नोटिस में बताया है कि संशोधित परिणाम को ही अंतिम परिणाम माना जाएगा।

विज्ञापन

UPSC CAPF Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा CAPF भर्ती 2019 की परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त, 2019 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। साक्षात्कार 02 नवंबर, 2019 से लेककर 27 नवंबर, 2019 तक हुए थे। 

कैसे चेक करें परिणाम?
  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे What’s New के सेक्शन में जाएं। 
  • अब यहां सीएपीएफ भर्ती के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको परिणाम का पीडीएफ मिलेगा इसे क्लिक करें।
  • परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां Ctrl+F की मदद से अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed