फ्री या कम पैसों में ले सकते हैं UPSC की कोचिंग, ये राज्य दे रहा है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सर्विसेज में जाना उम्मीदवारों के लिए तो अहम होता ही है। लेकिन अब राज्य खुद भी इस ओर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। इसके लिए कोई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुफ्त कोचिंग करा रहा है तो कोई इसकी फीस में सब्सिडी दे रहा है। ऐसी ही एक पहल की है ओडिशा ने। यूपीएससी में ओडिशा के लोगों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य ने सब्सिडी कोचिंग की व्यवस्था की है। इसके जारिए उम्मीदवारों का सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा और कम पैसों में परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
अभ्यर्थी UPSC और राज्य सिविल सेवा परीक्षा आसानी से पास कर सकें, इसके लिए उन्हें UPSC सिलेबस के अनुसार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम की तैयारी सब्सिडाइज्ड कोचिंग में कराई जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 90 के दशक तक सिविल सेवाओं में ओडिशा का अच्छा प्रतिनिधित्व था। लेकिन अब तेजी से बढ़ते इंजीनियरिंग, एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों ने लोगों की मानसिकता भी बदली है। अधिकांश छात्र अब नौकरी के पाठ्यक्रमों पर विचार करने लगे हैं। इस संबंध में ओडिशा सरकार के अतिरिक्त सचिव पार्थ सारथी मिश्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है कि इस समय नागरिक सेवाओं में राज्य से प्रतिनिधित्व घटकर सिर्फ 2% रह गया है।
सिविल सर्विसेज में रुचि रखने वाले छात्रों की मदद करने और उन्हें प्रेरित करने की जरूरत महसूस हो रही है। सब्सिडी से उन छात्र-छात्राओं को UPSC की क्लास करने में आसानी होगी जो पढ़ने में तो अच्छे हैं लेकिन अर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण तैयारी करने में असमर्थ होते हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने 2 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लोगों के लिए शुल्क माफ कर दिया गया है। जिन छात्रों के अभिवावकों की आय 2 लाख से अधिक है, उन्हें 82,600 की जगह सिर्फ 20,650 रुपये शुल्क देने होंगे। इस कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों का चयन राज्य लोक सेवा और यूपीएससी प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है। इस कोचिंग की कक्षाएं 24 जून, 2019 से शुरू की जा चुकी हैं। अभी इसमें कुल 100 विद्यार्थी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं।