फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC admit card 2024 out for NDA, CDS exams at upsconline.nic.in; Here is how to download

UPSC NDA, CDS Admit Card: एनडीए, सीडीएस परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी; इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Fri, 12 Apr 2024 03:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 03:08 PM IST
सार

UPSC NDA, NA 1, CDS 1 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए, एनए 1 और सीडीए 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC admit card 2024 out for NDA, CDS exams at upsconline.nic.in; Here is how to download
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSC NDA, NA 1, CDS 1 Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए 1) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। साथ ही, आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस 1) 2024 का भी एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन भी उम्मीदवारों ने एनडीए, एनए 1, सीडीएस 1 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC NDA, CDS Exam 2024: 21 अप्रैल को होगी परीक्षा

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके यूपीएससी एनडीए 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में यूपीएससी एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। कुल 400 और 457 रिक्तियों को भरने के लिए यूपीएससी एनडीए, एनए 1 और यूपीएससी सीडीएस 1 2024 का आयोजन 21 अप्रैल 2024 को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC NDA Admit Card 2024: एडमिट कार्ड पर होंगे ये विवरण

  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • अभ्यर्थी का आवेदन क्रमांक
  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • उम्मीदवार की फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • परीक्षा स्थल या केंद्र
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • हाजिरी का समय
  • परीक्षा के दिन ले जाने वाले दस्तावेजों की सूची
  • परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले निर्देश
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, How to Download UPSC NDA, NA 1, CDS 1 Admit Card 2024?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड या सीडीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsconline.nic.in पर जाएं
  • होम स्क्रीन पर, 'e-admit card for various exams of UPSC' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, 'राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2024' या संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2024 के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और 'हां' बटन पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि या रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • विवरण दर्ज करने के बाद, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed